Ticker

6/recent/ticker-posts

पीटीएस से पाँच लोग कोरोना से पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घरों को गये


Image may contain: one or more people and people standing
ये, चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ ने तालियाँ बजाकर किया विदा
उज्जैन 25 जून। मक्सी रोड स्थित पीटीएस से गुरूवार को पाँच लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर गये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पीटीएस कोविड केयर सेन्टर के नोडल डॉ.एएस तोमर ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी, प्रमाण-पत्र दिया और तालियां बजाकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना किया। इसके अलावा ठीक होकर अपने घर जा रहे लोगों ने भी सभी अधिकारियों तथा डॉक्टरों, मेडिकल स्टॉफ तथा सफाईकर्मियों द्वारा इतने दिन उनकी उचित देखभाल करने तथा परिवार के सदस्य की तरह सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ.तोमर ने ठीक होकर घर जा रहे लोगों से कहा कि वे अगले सात से चौदह दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहें। आज घर पहुंचकर अपने कपड़े गर्म पानी से अच्छे से धोयें अथवा उन्हें नष्ट कर दें। डॉ.तोमर ने यह भी कहा कि आप लोग अन्य सभी के लिए प्रेरणा हैं क्योंकि आप कोरोना जैसी महामारी को हरा सके हैं। इसीलिए सभी लोग अपने परिचितों अथवा सगे-सम्बन्धियों से जब भी फोन पर चर्चा करें तो यही कहें कि सही समय पर ईलाज मिलने से ही वायरस संक्रमण से पूर्णत: स्वस्थ हुआ जा सकता है जैसे वे लोग स्वस्थ हुए। सभी लोग कुछ दिनों के लिये केवल हल्का और सुपाच्य भोजन करें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। अनिवार्य रूप से मास्क पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें। इसे अलावा लोगों को एसएमएस का पालन अर्थात एस से सैनिटाईजर, एम से मास्क और एस से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया तथा आरोग्य सेतु और सार्थक एप डाउनलोड करने की हिदायत भी दी गई।
इस दौरान पीटीएस में डॉ.महेन्द्रसिंह यादव, डॉ.कपिल मालवीय, डॉ.रोहन कांठेड़, डॉ.ईशानसिंह राठौर, डॉ.वसीम खान, डॉ.अनमोल जैन, डॉ.रोहित पराते, डॉ.अरविंद भटनागर, डॉ.कपिल चौहान, डॉ.सुखदेव, डॉ.दीपक विश्वकर्मा, डॉ.विजय कुमार पांचाल, डॉ.शिखा झिंझोरिया, डॉ.रिया गमने, स्टाफ नर्स सुमन डांगी, पूजा सोलंकी, अनीता टांक, प्रियंका परमार, हीना अहिरवार, प्रांजल गुप्ता, कविता पाटीदार, एएनएम गायत्री वाडिया, प्रेमवती रायकवार, पुष्पा अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री मनोज त्रिवेदी, श्री खेमराज चौहान, श्री हेमेंद्रसिंह राठौर, स्वास्थ्यकर्मी सर्वश्री सुनील सूर्यवंशी, एम्बरोज जॉर्ज, अमित यादव, सावन कंडारे, अरविंद सेठिया, ब्रजमोहन, सुमेर चौहान व सुश्री चन्दा गरूडा, वाहन चालक महेश पांचाल और सफाईकर्मी सर्वश्री वचन, सौरभ, मुस्तफा, योगेश गोस्वामी, हीरालाल, विनोद, लोकेश तंबोली, दीपक, राहुल, लखन, आकाश, भूरा, अभय व सुश्री फातिमा मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ