ज्यादातर लोगों की शिकायत है कि वो लॉकडाउन की वजह से बाहर नहीं जा पा रहे हैं और घर में बैठ-बैठे उनका वजन बढ़ रहा है. मोटापा घटाने का सबसे अच्छा तरीका है संतुलित आहार और नियमित व्यायाम. अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो घर पर रहकर भी कुछ आसान एक्सरसाइज के जरिए अपना मोटापा कम कर सकते हैं.
पूरे शरीर में सबसे पहले पेट की चर्बी बढ़नी शुरू होती है और इसे घटाने के लिए स्पाइडर प्लैंक सबसे अच्छी एक्सरसाइज होती है. पेट कम करने में क्रंच एक्सरसाइज भी बहुत कारगर है. रिवर्स क्रंच करने से पेट का फैट तेजी से घटता है. ये सारी एक्सरसाइज आप घर पर रहते हुए आसानी से कर सकते हैं. सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने इस वीडियो में 5 आसान एक्सरसाइज के बारे में बताया है
0 टिप्पणियाँ