Ticker

6/recent/ticker-posts

इस पूरे देश में कोरोना के केवल बासठ मरीज़ हैं


 आज की तारीख में दुनिया का कोरोना नक्शा देखें तो अमेरिका सबसे ऊपर दीखता है जिसमें इक्कीस लाख से ज्यादा कोरोना रोगी हैं. भारत तीन लाख से ज्यादा संक्रमित हैं जबकि भारत की सीमा से ही लगे एक देश में कोरोना मरीज इतने कम हैं कि सैकड़े की संख्या तक भी नहीं पहुंचे हैं. इस देश में कोरोना के केवल 62 मरीज हैं.

भूटान नाम है इस देश का

दक्षिण एशिया में ही नहीं भारत अब दुनिया में भी कोरोना संक्रमित मरीजों वाले देशों की सूचि में चौथे क्रम पर पहुंच गया है. वहीं भारत का पड़ौसी देश भूटान इस मामले में भाग्यशाली निकला कि यह वैश्विक महामारी उसे डराने में कामयाब नहीं हो पाई. हैरानी होती है ये जानकर कि भूटान में कोरोना पाज़िटिव लोगों की संख्या सिर्फ बासठ है अर्थात यहां केवल बासठ लोगों को कोरोना हुआ है. Patna News In Hindi : Corona virus: Bihar also issued advisory ...

कोरोना को काबू में रखा भूटान ने

कोरोना महामारी को काबू में रखने वाला देश भूटान भारत के सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगा हुआ एक शांतिप्रिय देश है. दक्षिण एशिया के इस सुन्दर और छोटे से देश ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में जो सफलता हासिल की है वह भारत के लिये भी प्रेरणा है. हालांकि भारत और दुनिया के कई देशों के लिये अब इस मामले में बहुत देर हो चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ