कार्तिक आर्यन कोरोना काल में अपना सारा वक्त घर में परिवार संग बिता रहे हैं. ऐसे में उनकी मां के साथ या उनकी आवाज के साथ कार्तिक की बहुत सी वीडियो देखने को मिली हैं. इस समय सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो के खूब चर्चे हो रहे हैं. आयुष्मान खुराना का शुरू किया टंग ट्विस्टर चैलेंज बॉलीवुड स्टार्स के बीच धूम मचा रहा है. ऐसे में कार्तिक ने भी इस चैलेंज को करना चाहा, लेकिन उनकी मां ने उनकी खिल्ली उड़ा दी.
कार्तिक को गुलाबो सिताबो टंग ट्विस्टर के लिए अमिताभ बच्चन ने टैग किया था. हालांकि कार्तिक की मां को इस बात पर जरा भी भरोसा नहीं है. कार्तिक आर्यन ने इसका वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में जैसे ही कार्तिक ट्विस्टर बोलना शुरू करते हैं उनकी मां कहती हैं- चुपकर सुबह से इंटरनेट पर यही चल रहा है. ऐसे में कार्तिक उन्हें बताते हैं कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें टैग कर चैलेंज दिया है.
कार्तिक की मां इस बात को नहीं मानतीं और कहती हैं कि अमिताभ बच्चन के बुरे दिन आ गए हैं क्या जो तुझे टैग करेंगे. इस पर कार्तिक कहते हैं कि नहीं मेरे भी तो अच्छे दिन आ सकते हैं. इसके बाद कार्तिक की बहन आकर उनकी मां के साथ हंसती हैं और लूडो खेलने के लिए फोन छीन ले जाती हैं. बेचारे कार्तिक परेशान ही रह जाते हैं. ये वीडियो काफी मजेदार
0 टिप्पणियाँ