Ticker

6/recent/ticker-posts

भारी बारिश से हाईवे पर 12 घंटे का महा जाम,सहायक थाना प्रभारी का ट्रैफिक मैनेजमेंट -4 घंटे का ट्रैफिक 1 घंटे में किया दुरुस्त

 

फोटो-दानी घाट पर मौजूद सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे l


भारी बारिश से हाईवे पर 12 घंटे का महा जाम

 सहायक थाना प्रभारी का ट्रैफिक मैनेजमेंट -4 घंटे का ट्रैफिक 1 घंटे में किया दुरुस्त 

सुरेश डाबी एस के न्यूज़ जिला उज्जैन-9111283602

घोंसला -क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कोयल खेड़ी तालाब ,भैंसा खेड़ी डैम लबालब हो चुके हैं l सामानेरा छोटी काली सिंध नदी खतरे के निशान तक बह निकली वही ग्राम पाट में कालीसिंध नदी का भयानक रौद्र रूप देखने को मिला l ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 के बाद आज सालों बाद पानी पुलिया से ऊपर बह निकला है जिससे घंटों यातायात जाम रहा है l आसपास के घरों एवं दुकानों में भी पानी भर गया है l इधर इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घोंसला के समीप दानी घाट पर पानी होने से शनिवार रात्रि 12:00 बजे से आवागमन बंद था l इसकी वजह से 2- 2 किलोमीटर तक सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई l थाना प्रभारी यूएस बोडाना के नेतृत्व में सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने घाट पर पानी का प्रभाव कम होने के बाद आवागमन चालू किया l मजेदार बात यह है कि प्रतिवर्ष हर बारिश मैं दानी घाट की वजह से इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग का आवागमन बंद हो जाता है l दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है l आवागमन शुरू होते ही  तीन-चार घंटे  प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में लग जाते थे l मगर इस बार सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे द्वारा मौके पर मौजूद रहकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए महज 1 घंटे में सैकड़ों वाहनों का ट्रैफिक क्लियर कर दिया l जिस की क्षेत्र में बहुत प्रशंसा की जा रही है l दानी घाट पर आरक्षक सूरज यादव ,नरेंद्र सिंह चावड़ा ,मुरारीलाल ,दीपक आदि सुरक्षाकर्मी तैनात रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ