उज्जैन 28 अगस्त। वर्तमान में सोयाबीन फसल को काफी नुकसान देखा जा रहा है। इस स्थिति से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के उपचार किसानों को बताए गए हैं। शासन द्वारा 2 दिन पूर्व ही निर्णय लेकर बीमा की अंतिम बढ़ाकर त 31 अगस्त कर दी गई है । इसके मद्देनजर सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि जो किसान अऋणी है ,ओवरड्यू हैं, जिनका कहीं किसी बैंक में लोन खाता नहीं है वे सभी 31 अगस्त के पूर्व अपना बीमा करा सकते हैं।
इसके लिए विशेष मुहिम चलाकर सभी पंचायतों में पंचायत सचिव एवं पटवारी मौके पर बुबाई का प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं और आवेदन भरकर बैंक की ओर भेज रहे हैं । किसान अधिक से अधिक संख्या में बीमा करा कर होने वाली हानि से बचने का प्रयास करें एवं अपने सभी सहयोगी यों किसान साथियों को भी इस बात की सूचना दें । यह जानकारी उज्जैन विकास खण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा दी गई ।

0 टिप्पणियाँ