Ticker

6/recent/ticker-posts

माकड़ोन: भाजपा मंडल की कार्यकारिणी गठित


 माकड़ोन: भाजपा मंडल की कार्यकारिणी गठित


एसके न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन (सुरेश डाबी)  - सांसद अनिल फिरोजिया , भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण बहादुर सिंह बोरमुंडला की सहमति से भाजपा माकड़ोन मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह चंद्रावत द्वारा भारतीय जनता पार्टी माकड़ोन मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई l जिनमें 6 मंडल उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री , 6 मंत्री,1 कोषाध्यक्ष , 1 मीडिया प्रभारी , 1 मीडिया सह प्रभारी,  1 कार्यालय मंत्री,  1 कार्यालय सह मंत्री , 45 सदस्य  और 34 विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई l 



मंडल उपाध्यक्ष-

 नैन सिंह परिहार (टूकराल), जीवन सिंह सिसोदिया( लोध ),गोकुल यादव (लिंबादित), श्रीमति रुकमा बाई रामस्वरूप पाटीदार (ढाबला हरदू) शांतिलाल (डेलचि), श्रीमती संगीता बाई गुलाब सिंह धाकड़ (बरोठीया) l


मंडल महामंत्री-

अरुण कुमार गामी( माकड़ोन), सीताराम चौहान (लसूडियाअमरा) l


मंत्री-

श्रीमती देवास कुंवर मान सिंह चौहान (डाबड़ा राजपूत), सुरेंद्र सिंह चौहान (कड़ोदिया) ,बबलू बैरागी( एलम खेड़ी), श्रीमती गट्टा कुंवर बाई लक्ष्मण पवार( नांदेड ),श्रीमती संजू बाई पति कृष्णकांत दवे( सामानेरा), दिलीप शर्मा( परसोली) l


कोषाध्यक्ष- नागुलाल गुर्जर (गोदड़ी) l

मीडिया प्रभारी- जीवन सिंह पवार (कपेली) l

 सह प्रभारी -डूंगर सिंह चौधरी (पचोला ) l

कार्यालय मंत्री- गोपाल मालवीय (माकड़ोन)l

 कार्यालय सह मंत्री- राजू सोनी (माकड़ोन) l


मंडल उपाध्यक्ष परिहार का जोरदार स्वागत -नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नैन सिंह परिहार को भी जगह दी गई है l उन्हें मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैl नियुक्ति पर उनके ग्राम टुकराल में ग्रामीण जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ