मंत्री डॉ.यादव ने सरिसृप संरक्षण शोध केन्द्र में सभागृह निर्माण हेतु भूमि पूजन किया
उज्जैन 07 जून। सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सरिसृप संरक्षण शोध केन्द्र में राज्यसभा सांसद निधि से सभागृह निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस दौरान श्री परेश कुलकर्णी, सर्प अनुसंधान केन्द्र के निदेशक श्री मुकेश इंगले और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सभागृह निर्माण की कुल लागत 25 लाख रुपये है। इसका निर्माण नगर पालिक निगम द्वारा किया जायेगा।
क्रमांक 1751 अनिकेत/जोशी


0 टिप्पणियाँ