जिला उज्जैन मे एक लाख से अधिक युवाओं ने लगवाया कोविड वैक्सीन का पहला डोज
उज्जैन 04 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने बताया कि शासन द्वारा 5 मई से 18 वर्ष उम्र से 44 वर्ष उम्र तक के नागरिकों का भी कोविड-19 वेक्सीनेशन प्रारंभ किया गया है। जिले में आज दिनांक तक 18 से 44 वर्ष उम्र के 104685 कुल लोगों का प्रथम डोज एवं 70 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। कोरोना का वेक्सीन सुरक्षित एवं हानिरहित है।
जिले में कहीं भी किसी स्तर पर गंभीर प्रतिक्रियाएं टीकों से नहीं हुई है। सामान्य प्रतिक्रियाऐ लाजमी है जो 24 से 48 घंटे में स्वमेव ठीक हो जाती है। कोरोना बीमारी लाइलाज है तथा बचाव का एकमात्र साधन टीके ही है, जो सुरक्षा कवच देकर महामारी का अंत करने मे सहायक है। यदि शतप्रतिशत लोग स्वप्रेरित होकर लगवाते है। सभी संकल्पित होकर स्वयं एवं दूसरों को प्रेरित कर अपनी बारी आने पर सभी काम छोड़कर टीका अवश्य लगवायें।
साथ ही बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूनें से बचें। दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलाएं, न गले मिलें। आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंककर रखें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहलयुक्त सेनीटाइजर से हाथों को धोएं। अनावश्यक यात्रा से बचे। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक-दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करे।
क्रमांक 1731 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ