हमारी संस्कृति शुरू से ही पर्यावरण प्रेमी रही है -मंत्री डॉ.यादव, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री डॉ.यादव वेबीनार में शामिल हुए
उज्जैन 05 जून। शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के बॉटनी एवं पर्यावरण डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित वेबीनार में शामिल हुए । मंत्री डॉ यादव ने वेबीनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति शुरू से ही पर्यावरण प्रेमी रही है । आज विश्व पर्यावरण दिवस है । हम सभी आज यह संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। वृक्षारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है ।
वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदाय करते हैं । बीते दिनों कोरोना काल में ऑक्सीजन का क्या महत्व है इसका हम सबको भली-भांति एहसास हुआ है । इसीलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं । मंत्री डॉ यादव ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी । साथ ही उन्होंने बताया कि बॉटनी डिपार्टमेंट में बीएससी ऑनर्स के दो नवीन पाठ्यक्रम शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे ।
क्रमांक 1738 अनिकेत/जोशी


0 टिप्पणियाँ