Ticker

6/recent/ticker-posts

आनंद विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर संगीत और मंत्र से पर्यावरण शुद्धि हेतु ऑनलाइन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया

 आनंद विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर संगीत और मंत्र से पर्यावरण शुद्धि हेतु ऑनलाइन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया



उज्जैन 06 जून। राज्य आनंद संस्थान, उज्जैन आनंदक टीम द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से पर्यावरण पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती नीति टंडन जी ने खूबसूरत प्रार्थना से किया। आनंदक इंजी. मुकेश शिंदे "संगीत से शुद्ध पर्यावरण" और आनंदक आचार्य श्री राघवकीर्ति 'जय गणेश' "मंत्र से शुद्ध पर्यावरण" पर अपनी बात कही।


इस विशेष कार्यक्रम में भोपाल से राज्य आनंद संस्थान के श्री प्रवीण गंगराड़े उपस्थित थे, उन्होने कहा कि उज्जैन आनंदक टीम बहुत अच्छा काम कर रही है तथा कोविड के भयानक त्रासदी वाले समय में भी उज्जैन टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किए है। पर्यावरण में जैसे जल और पौधों के संरक्षण हेतु वे काम करते ही रहते हैं।


सक्रीय आनंदकों में प्रमुख रूप से, डॉ. विमल गर्ग, भोपाल से श्री प्रदीप महतो, अधिवक्ता ममता बैंडवाल, दिलीप मालवीय, तूफ़ान सिंह, दिलीप निर्मल,  श्रीमती प्रभा बैरागी, श्रीमती सावित्री महंत, श्रीमती सुकृति व्यास, बडनगर से श्रीराम जाट, खाचरोद से कमलेश, बड़ोदिया महिदपुर से देवी सिंह, श्रीमती अर्चना ज्ञानी, देवास से डॉ.अनार सिंह ठाकुर, श्रीमती ममता कटारिया, श्रीमती प्रीति धनक, श्रीमती रजनी नरवरिया, डॉ. सुमन जैन, श्रीमती विभा डाबरे, श्रीमती विद्या व्यास, श्री विशाल द्विवेदी, श्रीमती जयश्री शर्मा, श्रीमती अदिति लोखंडे, श्रीमती मधु गुप्ता, आदि आनंदक उपस्थित थे।


ऑनलाइन संचालन डॉ. प्रवीण जोशी, जिला संपर्क व्यक्ति उज्जैन ने किया। आभार, आनंद विभाग प्रभारी पी.एल. डाबरे ने माना।


क्रमांक 1745                                                                    अनिकेत शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ