Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये

 कलेक्टर ने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये




 उज्जैन 24 अगस्त। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने 25 एवं 26 अगस्त को चलाये जाने वाले टीकाकरण महाअभियान के लिये जिले के सभी एसडीएम, नगर निगम अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिये निम्नानुसार दिशा-निर्देश जारी किये हैं :-


• टीकाकरण केन्द्रों पर सही समय पर वैक्सीन, वैक्सीनेटर और वेरिफ़ायर का पहुँचना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारी आधी सफलता इनके सही समय पर पहुँचने से ही सुनिश्चित हो जाएगी। 


• वैक्सीनेटर और वेरिफ़ायर से ज़ोनल अधिकारी आज ही सम्पर्क कर लें। साथ ही कल सुबह 6 बजे से ही उनकी लोकेशन का पता करते रहें। रिज़र्व में भी इनको रखे जाने की व्यवस्था रखें। 


• वैक्सीन की समय पर उपलब्धता हेतु फ़ोकल प्वाइंटों पर सुबह 5 बजे ही स्टाफ़ पहुँचा दिये जायें। बॉक्स बनाने में 2 घंटे का समय लगना सम्भावित है। वहाँ से वैक्सीन लाने हेतु प्रत्येक 3 सेंटर पर एक गाड़ी की व्यवस्था की जाये। उससे कम गाड़ी लगाने पर सभी सेण्टरों पर समय पर वैक्सीन नहीं पहुँच पाएगी।


• पूरे दिन भर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव और आशा आदि फ़ील्ड में रहकर लोगों को मोबिलाइज करती रहें। 


• सभी तहसीलों को उनके द्वारा लिए गए लक्ष्य की वैक्सीन रात 8 बजे तक पहुँच जाएँगी। रात में ही उनका भौतिक सत्यापन करा लिया जाए। कमी की दशा में तत्काल कलेक्टर को सूचित किया जाये।


• शत प्रतिशत वैक्सीन का उपयोग होना है। एक भी वैक्सीन बचनी नहीं चाहिए। 


• प्रत्येक वायल से कम से कम 10 डोज़ होने चाहिए। हमारा वेस्टेज निगेटिव होना चाहिए यह भी महत्वपूर्ण है। इस हेतु सभी ज़ोनल अधिकारियों को ताकीद करें की सभी वैक्सीनेटर को यह बात याद दिलाते रहें। 


• ज़िले से जहाँ जहां वैक्सीनेटर आने हैं सुबह उनकी लोकेशन लेते रहें। तय समय पर गाड़ियाँ नहीं निकलने पर सूचित करें। 


• सुबह से ही प्रत्येक सेंटर पर ऑनलाइन एंट्री ही हो। कहीं पर भी ऑफलाइन की आवश्यकता ना पड़े।


क्रमांक 2596          एचएस शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ