Ticker

6/recent/ticker-posts

टीकाकरण महाअभियान में टीका लगवाने की अपील

 टीकाकरण महाअभियान में टीका लगवाने की अपील








उज्जैन 24 अगस्त। 25 अगस्त को जिले में आयोजित हो रहे टीकाकरण महाअभियान में शामिल होकर टीका लगवाने की अपील मंत्री, विधायक, उच्च अधिकारी एवं धर्मगुरूओं द्वारा की गई है। सभी से आव्हान किया गया है कि वे टीका लगवायें।


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने आमजन से टीकाकरण महाअभियान में  25 अगस्त को भाग लेकर उज्जैन जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया है ।उन्होंने कहा कि राज्य शासन टीका लगवाने में अभी आगे चल रहा है इस स्थिति को बनाए रखने के लिए टीकाकरण अभियान में आमजन की भागीदारी आवश्यक है । 


विधायक श्री पारस जैन


विधायक श्री पारस जैन ने आमजन से टीका लगवाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन टीका लगवाना है।


संभागायुक्त श्री संदीप यादव


संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने टीकाकरण महाअभियान में 25 एवं 26 अगस्त को आमजन से कोरोना का टीका लगवाने का आवाहन किया है ।उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे कोरोना से बचाव हो सकता है।


कलेक्टर श्री आशीष सिंह


कलेक्टर  श्री आशीष सिंह ने आमजन से आह्वान किया है कि वे 25 व  26 अगस्त को आयोजित हो रहे  टीकाकरण अभियान में भागीदारी करते हुए जिन लोगों ने टीका नहीं लगाया है उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें । यदि किसी व्यक्ति ने  स्वयं टीका नहीं लगाया तो टीका  अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को उज्जैन  जिले को 1 लाख 35 हजार  लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है ।हम सब मिलकर इस को पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को सेकंड डोज लगवाने का अभियान चलाया जाएगा।


धर्मगुरूओं की अपील


चारधाम के महामण्डलेश्वर श्री शान्तिस्वरूपानन्दजी महाराज एवं स्वस्तिक पीठाधीश्वर डॉ.अवधेशपुरीजी महाराज ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के लिये एकमात्र साधन टीका लगवाना है, इसलिये मानव समाज की रक्षा के लिये वे आगे आकर स्वयं का टीकाकरण करवायें। साथ ही अपने आसपास रहने वाले बंधु-बांधवों को भी टीका लगवाने के लिये प्रेरित करें।


क्रमांक 2588     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ