मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री पटेल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये
उज्जैन 30 अगस्त। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन किया तथा श्री महाकालेश्वर भगवान की आरती में सम्मिलित हुए।
पूजन-अभिषेक श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प. संजय शर्मा एवं पं. प्रमोद शर्मा द्वारा सपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्री पटेल का स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेट किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक श्री पारस जैन एवं मंदिर प्रबंध समिति की सहायक प्रशासक सुश्री पूर्णिमा सिंगी, श्री मूलचंद जूनवाल, श्री प्रतीक द्विवेदी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ