Ticker

6/recent/ticker-posts

2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से नवीन अध्ययन कक्षों का निर्माण होगा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव एवं उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने भूमि पूजन किया

 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से नवीन अध्ययन कक्षों का निर्माण होगा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव एवं उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने भूमि पूजन किया





उज्जैन 04 सितम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारतसिंह कुशवाह ने शासकीय कालिदास कन्या स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दो करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से नवीन अध्ययन कक्षों के निर्माण हेतु शनिवार 4 सितम्बर को भूमि पूजन किया। विश्व बैंक परियोजना से नवीन अध्ययन कक्षों का निर्माण किया जायेगा।


भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ नवीन विषयों को खोलने का कार्य किया है। महाविद्यालयों में आने वाले समय में और बेहतर विकास के कार्य कर शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री भारतसिंह कुशवाह ने कहा कि मन में कोई काम करने की चाह होती है तो निश्चित ही राह मिल जाती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बढ़िया कार्य हो रहे हैं। अच्छे काम के लिये सबको बधाई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के परिसरों में उद्यानिकी विभाग से जो भी मदद लेंगे उन्हें हरसंभव मदद की जायेगी। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। निर्माण कार्यों के लिये राज्य सरकार धन की कमी नहीं आने देगी। विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भूमि पूजन कार्यक्रम के प्रारम्भ में विधिवत पूजन-अर्चन किया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती वन्दना गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री जगदीश पांचाल, अतिरिक्त संचालक श्री आरसी जाटवा, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


क्रमांक 2684       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ