Ticker

6/recent/ticker-posts

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन रैली रवाना

 नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन रैली रवाना



उज्जैन 02 सितम्बर। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु गुरूवार 2 सितम्बर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन श्री एन.पी. सिंह एवं मप्र बार काउंसिल के सदस्य श्री प्रताप मेहता तथा विद्युत विभाग के डी.ई. श्री राजीव पटेल के द्वारा जिला न्यायालय परिसर से वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन रैली लगातार गांव-गांव एवं मोहल्लों में जाकर लोक अदालत के संबंध में प्रचार प्रसार करेगी और आम-जनता को शासन द्वारा विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा दी जा रही छूट के संबंध में जानकारी देगी।


इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एनपी सिंह के द्वारा लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण कराये जाने पर होने वाले लाभ के बारे में बताया गया और जनसामान्य से तथा अधिवक्ताओं से प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण कराये जाने में सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में नेशनल लोक अदालत के संयोजक/विशेष न्यायाधीश श्री अश्फाक एहमद खान एवं जिला न्यायाधीश श्री वैभव मण्डलोई, श्री संतोष प्रसाद शुक्ला, श्री शशिकांत वर्मा, श्री अंबुज पाण्डेय, श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री आदेश कुमार जैन एवं विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम श्री जितेन्द्र कुशवाह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक नागराज, श्री अतुल यादव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अरविंद कुमार जैन एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अशोक यादव तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरदयाल सिंह ठाकुर एवं अन्य अधिवक्ता, न्यायालयीन कर्मचारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीपसिंह मुझाल्दा एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।


क्रमांक 2669                                                              एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ