"सफलता की कहानी" प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क आई और ग्रामीणों में खुशहाली लाई
उज्जैन 25 नवम्बर। प्रदेश में अन्य जिलों में होने वाले विकास के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी कई विकास कार्य हो रहे हैं। विकास की कड़ी में उज्जैन जिले की महिदपुर विकास खण्ड के ग्राम लसुड़िया मंसूर को मुख्य मार्ग झारड़ा-इन्दौख रोड से मिलाया गया है। रोड की लम्बाई 2.46 किलो मीटर थी। इसके निर्माण के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 के अन्तर्गत पूर्ण किया गया। ग्राम लसुड़िया मंसूर को मुख्य मार्ग से जोड़ने पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क आई और ग्रामीणों में खुशहाली लाई।
ग्राम लसुड़िया मंसूर को मुख्य मार्ग से सम्पर्कता प्रदान होने से ग्रामवासियों में उनके जीवन में आ रही राजमर्रा की समस्याओं से निजात मिल गई है। सड़क निर्माण हो जाने से अब ग्रामीणों में वेयर हाऊस का निर्माण भी संभव हो सकेगा, जिससे किसानों का अनाज वर्षा में भी सुरक्षित रह पायेगा। पहले सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।
क्रमांक 3638 उज्जैनिया/जोशी
0 टिप्पणियाँ