निजी उर्वरक विक्रेता अपने पास आने वाले उर्वरक की जानकारी मात्रा सहित सम्बन्धित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे, सभी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर भाव व स्टाक की सूची का स्पष्ट प्रदर्शन करें
उज्जैन 25 नवम्बर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर गत दिवस एडीएम श्री संतोष टैगोर ने जिले के निजी होलसेल उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली तथा उन्हें स्पष्ट हिदायत दी कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक के भाव व स्टाक की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें तथा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक का विक्रय करें, अन्यथा उनके विरूद्ध लायसेंस निलम्बन करने के साथ ही उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत एफआईआर दर्ज की जायेगी। बैठक में सभी होलसेल विक्रेताओं ने आश्वस्त किया कि वे जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करते हुए सहयोग करेंगे। बैठक में उज्जैन, नागदा, बड़नगर, तराना आदि सभी तहसीलों के उर्वरक के थोक व्यापारीगण, उप संचालक कृषि श्री आरपीएस नायक, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशेष श्रीवास्तव, सहायक संचालक श्री कमलेश राठौर एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
क्रमांक 3632 एचएस शर्मा/जोशी
0 टिप्पणियाँ