विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
उज्जैन एक दिसम्बर। बुधवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सीएमएचओ डॉ.संजय शर्मा के मार्गदर्शन में मातृ शिशु अस्पताल चरक भवन में नर्सिंग स्टाफ हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया। जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ.सुनीता परमार ने एड्स एवं इसके फैलने और रोकथाम विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स रोगी को टीबी होने के संभावना अधिक रहती है। इस वर्ष की थीम असमानताओं को समाप्त करें, एड्स को खत्म करें और महामारी समाप्त करें हेतु नर्सिंग छात्राओं को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविंद कुमार जैन और श्री दिलीपसिंह मुजाल्दा जिला विधिक सहायता अधिकारी मौजूद थे। बैठक में एड्स से जुड़े विधिक नियमों की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान डॉ.विजय मरमट, डॉ.विवेक झामनानी और एड्स कार्यक्रम के समस्त कर्मचारी/स्वयंसेवी संगठन एवं राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी मौजूद थे।
क्रमांक 3708 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ