Ticker

6/recent/ticker-posts

सचिव श्री पाण्डेय ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया

 सचिव श्री पाण्डेय ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया




उज्जैन 05 मार्च। शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री इंदीवर पाण्डेय ने विक्रम नगर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में आंगनवाड़ी केन्द्र में नौ गर्भवती महिलाएं और 12 धात्री महिलाएं हैं। तीन से छह वर्ष के कुल 42 बच्चे इस केन्द्र में हैं, जो रोजाना आते हैं। इन बच्चों को केन्द्र में कई गतिविधियां मानसिक और शारीरिक विकास के लिये कराई जाती है। सचिव श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ता और सहायिकाओं से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं है। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। बच्चों की हाईट और वेट नापने के लिये केन्द्र में आवश्यक उपकरण मौजूद हैं। बच्चों को दूध में मोरविटा मिलाकर दिया जाता है, जिससे उनके वजन में अच्छी बढ़ौत्री हो रही है। यह एक वण्डर फूड है। सचिव श्री पाण्डेय ने केन्द्र में स्थित सभी बच्चों का आधार वेरिफिकेशन करवाये जाने के निर्देश दिये। श्री पाण्डेय ने अंकुर अभियान के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र में पौधारोपण किया। उन्होंने केन्द्र में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।


इस दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री गौतम अधिकारी, सहायक संचालक श्री साबिर अहमद सिद्धिकी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


क्रमांक 0620               अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ