Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव तथा प्रदेश के मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री माखनसिंह आदि ने नगर गौरव यात्रा का पूजन कर नगर भ्रमण की ओर रवाना किया

 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव तथा प्रदेश के मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री माखनसिंह आदि ने नगर गौरव यात्रा का पूजन कर नगर भ्रमण की ओर रवाना किया








उज्जैन एक अप्रैल। उज्जैन गौरव दिवस गुड़ी पड़वा के अवसर पर 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। गुड़ी पड़वा के एक दिन पूर्व एक अप्रैल की संध्या को श्री महाकालेश्वर मन्दिर से नगर गौरव यात्रा प्रारम्भ हुई। नगर गौरव यात्रा निकलने के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, प्रदेश के मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री माखनसिंह, विधायक श्री पारस जैन आदि ने चांदी ध्वज का विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर गौरव यात्रा को नगर भ्रमण की ओर रवाना किया। पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी-पुरोहितों ने सम्पन्न कराया।


नगर गौरव यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक श्री पारस जैन, श्री माखनसिंह, श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजौरिया, श्री अशोक प्रजापत, श्री संजय अग्रवाल, महन्त श्री विनीत गिरी, मन्दिर प्रबंध समिति के सदस्य श्री प्रदीप गुरू, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री जगदीश पांचाल, श्री महेश गुरू, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एडीएम श्री संतोष टैगोर, मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश धाकड़ सहित शहर के गणमान्य नागरिक, मन्दिर के पुजारी-पुरोहित, जनप्रतिनिधि आदि शामिल होकर यात्रा में पैदल चले।


नगर गौरव यात्रा श्री महाकालेश्वर मन्दिर से शाम को प्रारम्भ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मन्दिर, छत्रीचौक, सतीगेट, कंठाल, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा से फ्रीगंज ब्रिज से गुजर कर टॉवर चौक पहुंचेगी।


क्रमांक 0920                                                                उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ