उज्जैन नगरीय तहसील को छोड़कर शेष तहसीलों के समस्त 1097 ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण
उज्जैन 07 मई। मप्र भू-राजस्व संहिता की धारा-64 के अन्तर्गत उज्जैन जिले की नगरीय तहसील उज्जैन नगर को छोड़कर शेष तहसीलों के समस्त 1097 ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। अब उक्त 1097 ग्रामों में ग्राम आबादी क्षेत्र को भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित किया गया है। उज्जैन जिले में 10 सितम्बर 2021 से सम्बन्धित कुल 1097 ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण प्रारम्भ हुआ था, जो इस माह की 5 मई को कार्य पूर्ण हो चुका है। उल्लेखनीय है कि आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वेक्षण (स्वामित्व योजना) के क्रियान्वयन के निर्देश प्रसारित किये गये थे। मप्र राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के द्वारा मप्र भू-राजस्व संहिता के अन्तर्गत भू-सर्वेक्षण के अधीन ग्राम आबादी क्षेत्र को अधिसूचित किया गया है।
क्रमांक 1263 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ