Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन आगमन पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का आत्मीय स्वागत

 उज्जैन आगमन पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का आत्मीय स्वागत





उज्जैन 29 मई। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के उज्जैन आगमन पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक श्री पारस जैन व श्री बहादुरसिंह चौहान ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राष्ट्रपति श्री कोविंद का आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति श्री कोविंद सपरिवार उज्जैन आये हैं। राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी सपत्निक आये थे।


हेलीपेड पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल भी उपस्थित थे।


क्रमांक 1471                                                                 चंदेलकर/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ