"ग्राम नरवर में आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर"
उज्जैन:- म.प्र.रा.वि. से. प्रा. जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री आर के वाणी साहब के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश / सचिव श्री अरविंद कुमार जैन के निर्देशन में शनिवार को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर में श्रमिकों एवं जनसामान्य के लिये विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक विशेषज्ञ की टीम डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ गौरव देराश्री डॉ. सी. एल. वर्मा, डॉ रश्मि सेन, डॉ. अदिति सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह अजनार सहित पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी ने कहा कि 1 मई से 7 मई तक चलने वाले विशेष श्रमिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत नरवर ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के स्वस्थ जीवन एवं उनके हितार्थ शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। इस शिविर में स्त्री रोग, हृदय रोग, दंत रोग, नेत्र रोग आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा लगभग 50 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधी वितरण कराया गया तथा लगभग 15 लोगों की पैथालॉजिकल जांचें भी करायी गयी।
अतः विशेष श्रमिक सप्ताह का समापन उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ समाप्त हुआ।


0 टिप्पणियाँ