ग्राम पंचायत डेन्डिया को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
उज्जैन 4 मई । मूल्यांकन वर्ष 2020 - 21 में सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए उज्जैन जनपद के ग्राम पंचायत डेन्डिया को केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र एवं ग्राम पंचायत को विकास कार्य हेतु 8 लाख रु दिए गए हैं । आज बृहस्पति भवन में उक्त प्रशस्ति पत्र कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा ग्राम पंचायत डेन्डिया की सरपंच श्रीमती सावित्री नरेंद्र पोरवाल को प्रदान किया गया ।इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अंकिता धाकरे तथा जनपद पंचायत उज्जैन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हेमलता शर्मा ग्राम पंचायत डेंडिया के सचिव श्री रामेश्वर चौहान भी मौजूद थे।
क्रमांक 1234 एचएस शर्मा

0 टिप्पणियाँ