Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत के अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित हुई समीक्षा बैठक

 विद्युत के अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित हुई समीक्षा बैठक



उज्जैन 03 मई। आगामी 14 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मीटिंग हॉल जिला न्यायालय भवन में जिला मुख्यालय पर पदस्थ विद्युत विभाग अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों को सचिव जिविसेप्रा श्री अरविंद कुमार जैन द्वारा म.प्र. शासन द्वारा प्रेषित विद्युत के प्रकरणों में छूट के संबंध में प्राप्त निर्देशों के माध्यम से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराए जाने एवं लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारीगण से नेशनल लोक अदालत में रखे प्रकरणों के संबंध में विचार-विमर्श किया, जिसमें उनके द्वारा आवश्यक सुझाव प्रदान किये गये। उक्त बैठक में श्री आदेश कुमार जैन द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प.क्षे.वि.वि.कं. विद्युत विभाग उज्जैन के अधिकारी श्री सतीश कुमार तिवारी, श्री प्रदीप कुमार वैष्णव, श्री पी.आर. गुर्जर, श्री धीरज शर्मा, श्री अरविंद कुमार सिंह, श्री गौरव मांझी, श्री प्रणेश कुमार, श्री गोकुल सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


क्रमांक 1228               अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ