Ticker

6/recent/ticker-posts

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में उज्जैन शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों की लाड़लियों का उत्साह एवं उमंग के साथ सम्मान किया गया

 लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में उज्जैन शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों की लाड़लियों का उत्साह एवं उमंग के साथ सम्मान किया गया 






उज्जैन 08 मई। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारम्भ रविवार 8 मई की शाम को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउण्ड से वर्चुअली किया। उज्जैन शहर की विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों की लाड़लियों का लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में सैकड़ों बालिकाओं का तिलक लगाकर पुष्पहारों से सम्मानित किया गया। लाड़लियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के हाथों बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आश्वासन प्रमाण-पत्र पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल तथा श्रीमती सुमित्रा चौधरी के द्वारा वार्ड-50 की आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 की कु.उन्नति पिता नन्दकिशोर को वितरित किया गया।


लाड़ली लक्ष्मी योजना में बेटियों को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये राज्य सरकार के द्वारा अभिनव पहल की गई है। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय दमदमा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कलावती शर्मा, श्रीमती सुषमा मथुरिया, श्री राधेश्याम परमार, श्री संजय जायसवाल आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार ऋषि नगर एक्सटेंशन में पानी की टंकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड-50, 49, 44 की 11 आंगनवाड़ी केन्द्रों की लगभग 50 बालिकाओं को तिलक लगाकर पुष्पहारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर श्री विकास मालवीय उपस्थित थे। इसी तरह ट्रेजर बाजार के पास मनोविकास केन्द्र वार्ड-51 की आंगनवाड़ी के कार्यक्रम में बालिकाओं को सम्मानित किया गया।


क्रमांक 1274       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ