मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ मिलेंगी चिकित्सा-विशेषज्ञों की सेवाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान, मंदसौर के बाद अब नीमच में भी शीघ्र होगा मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन, दलौदा को बनाया जाएगा नगर पंचायत, शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त करने बनेगी कार्य-योजना, समाज को साथ लेकर किया जाएगा शिवना नदी का शुद्धीकरण, मुख्यमंत्री ने मंदसौर में किया मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन
उज्जैन 09 मई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर जिले में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अंशदान से 270 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक संसदीय क्षेत्र में 3 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लिए वरदान साबित होंगे। इन मेडिकल कॉलेजों में श्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज को बनाने के लिए तीन अलग-अलग जगह पर 73 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। आगामी 3 वर्ष में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जिले के नागरिकों को इलाज के लिए उदयपुर, अहमदाबाद, इंदौर जैसे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर, न्यूरो एक्सपर्ट की व्यवास्था भी होगी, जिससे नागरिकों को कम से कम खर्च में बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही शहर में आर्थिक गतिविधियाँ तेजी से बढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पशुपतिनाथ की नगरी में शिवना नदी के शुद्धिकरण का अभियान चलया जाएगा। इसके लिए कार्य-योजना बनाकर राशि भी उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया।
मुख्यमंत्री ने की ई-रिक्शा की सवारी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए 50 ई-रिक्शा जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान किये। साथ ही आरटीओ विभाग द्वारा तैयार किए गए लाइसेंस एवं बीमा संबंधी दस्तावेज महिलाओं को सौंपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जन-प्रतिनिधियों के साथ ई-रिक्शा की सवारी कर मंच तक पहुँचे। स्व-रोजगार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराये गये ऑटो ई-रिक्शा का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।
दलोदा को नगर पंचायत बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम पंचायत दलोदा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदसौर का गौरव दिवस हर वर्ष 8 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन सम्राट यशोधर्मन ने हूणो पर विजय प्राप्त की थी। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बिजली चलित सिलाई मशीन और माटी कला का काम करने वाले कुंभकार को इलेक्ट्रॉनिक शेला चाक प्रदान किया गया। पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले 5 लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
क्रमांक 1283 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ