Ticker

6/recent/ticker-posts

जल जीवन मिशन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री चौहान विभागीय अधिकारियों से करेंगे संवाद

 जल जीवन मिशन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री चौहान विभागीय अधिकारियों से करेंगे संवाद



उज्जैन 12 अक्टूबर। प्रदेश में जल जीवन मिशन में ग्रामीण परिवारों को हर घर जल उपलब्ध करवाने के लिये जल संरचनाओं के निर्माण का सिलसिला जारी है। जल प्रदाय योजनाओं का निर्माण मिशन गाइड लाइन के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में पूरा किये जाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय कार्यशाला 13 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल होगी।


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल निगम के अधिकारियों से संवाद और प्रतिभागियों का अभिप्रेरण एवं मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला में विभाग के राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव सहित सभी स्तर के विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे।


क्रमांक 2766                                                                  अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ