Ticker

6/recent/ticker-posts

महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी आमंत्रण यात्रा

 महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गयी आमंत्रण यात्रा




उज्जैन 10 अक्टूबर। महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व नगर-ग्राम सम्पर्क समिति महाकाल लोक आयोजन उज्जैन के माध्यम से जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में अलग अलग सामाजिक शैक्षणिक संगठनों, स्वयं सेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को महर्षि सांदीपनि हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सांदीपनि नगर क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा निकाल कर आमजन को आमंत्रण पत्र वितरित किये। आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय, श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद के मुख्य आतिथ्य एवं श्री राजीव पहावा रूपांतरण सामाजिक एवं जनकल्याण संस्था, श्री महेश तिवारी, श्री मनोहर शर्मा, श्री दिलीप पंवार, श्रीमती भारती तिवारी, श्री अरूण व्‍यास ब्‍लॉक समन्‍वयक, श्री जय दीक्षित ब्‍लॉक समन्‍वयक की उपस्थिति में भगवाध्वज फहराकर किया गया। आमंत्रण यात्रा के पूर्व सभी छात्र-छात्राओं के बीच महाकाल लोक पधारजो नुक्कड नाटक की प्रस्तुति भी की गई। प्रस्तुति के उपरांत श्री विभाष उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए, महाकाल लोक लोकार्पण की विस्तृत जानकारी देते हुए, अवंतिका तीर्थ नगरी के महत्व पर प्रकाश डाला। आमंत्रण यात्रा में छात्र-छात्राओं द्वारा बाबा महाकाल के जय घोष के साथ आमजन को महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु निमंत्रित किया।


क्रमांक 2756        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ