घोंसला में प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू असर बाजार पूरी तरह बंद रहा कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन का जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था उसका असर घोंसला में देखने को मिला यहां पर पूरा बाजार पूरी तरह से बंद रहा सभी ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया वाइरस का कहर जारी है। सावधानी ही इस संक्रमण से हमें बचा सकती है। वायरस से बचने के कई उपाय प्रशासन द्वारा और विभिन्न माध्यमों से जागरुकों द्वारा बताये जा रहे हैं। वहीं शहर भर में शाम 5 बजे एक साथ लोगों ने ताली और थाली बजाकर उन लोगों को सम्मान दिया जो इस खतरनाक वायरस के होते हुए भी आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। पुरे भारत में आज शाम 5 बजे सभी भारतवासियों ने डमरु, थाली, ताली और शंख आदि बजाकर अपनी जागरुकता का परिचय दिया। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए उद्बोधन अनुसार जनता कर्फ्यू का पालन भी किया। लोगों ने दिखा दिया कि भारतवासी इस महामारी से एकता और आत्मविश्वास के साथ लडे़गा।
प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू बाजार रहा बाजार बंद
पत्रकार नागु वर्मा घोंसला उज्जैन
8817298143
प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू बाजार रहा बाजार बंद
पत्रकार नागु वर्मा घोंसला उज्जैन
8817298143

0 टिप्पणियाँ