Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापार पर कोरोनावायरस का साया,घोंसला हाट बाजार पर लगा प्रतिबंध

व्यापार पर कोरोना
वायरस का साया,घोंसला हाट बाजार पर लगा प्रतिबंध

घोंसला- कोरोना वायरस का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है l प्रशासनिक अमला ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है l घोंसला नगर में लगने वाले प्रति सोमवार को पशु हाट एवं बुधवार को लगने वाले सामान्य हाट बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है l ग्राम पंचायत घोंसला की प्रधान श्रीमती लीलाबाई बाई वर्मा ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महिदपुर एवं जनपद पंचायत महिदपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका टैगोर के निर्देश अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से आगामी सोमवार से लगने वाले पशु हाट बाजार एवं प्रति बुधवार को लगने वाले सामान्य हाट बाजार को आगामी सूचना तक स्थगित किया गया है l उल्लेखनीय है कि घोसला में लगने वाले दोनों हाट बाजार में हजारों की संख्या में व्यापारी आते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन का बेहद अच्छा कदम माना जा रहा है l

सुरेश डाबी
दैनिक भास्कर घोंसला (उज्जैन)
  9111283602

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ