बैंड बाजे एवं ढोल वाले की आर्थिक व्यवस्था चरमराई ( अनुविभागीय अधिकारी को दिया मांग पत्र )
तराना :- नगर के बैंड बाजे एवं ढोल वालों की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है अब उनके सामने पूरे वर्षा काल का आर्थिक संकट खड़ा है तराना के अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे को बैंड बाजे वालों ने मांग पत्र देते हुए बताया कि शिवरात्रि से आज दिनांक तक हम बैंड वालों का एवं ढोल वालों का काम एक दिन भी नहीं चला है इस काम से ही हमारे परिवार वालों का गुजर बसर होता है मांगलिक कार्य एवं अन्य कार्यक्रम से हमारे इस कार्य से करते हैं परंतु कोरौना वायरस के कारण हमारा पूरा सीजन खराब हो गया हमारे पास कई विवाह समारोह की बैंड बजाने की ढोल बजाने की बुकिंग थी परंतु सब पर पानी फिर गया इस वर्तमान की घड़ी में हम सब के परिवार वालों के बुरे हाल हैं हमें पूरा वर्षा काल संकट की घड़ी में बिताना पड़ेगा इस हेतु हमें बैंड बाजे वालों एवं ढोल वालों को सुखी राशन सामग्री तेल , मिर्च , मसाला वर्षा काल तक का दिया जाए क्योंकि हमारा सीजन देवउठनी ग्यारस के बाद ही चलेगा जब तक हमारी आर्थिक मदद चाहे लोन के माध्यम से करवाई जाए जिसे हम सीजन करने के बाद जमा करा देंगे ऐसा आप से विनम्र अनुरोध है संकट की इस घड़ी में हमने अभी कुछ अपने लोगों से उधार भी ले रखा है सीजन नहीं होने के कारण उनका भी तकादा हम पर चल रहा है हमारा ध्यान रखा जाए हम यही आपसे विनती करते हैं ज्ञापन देने वालों में बाकिर भाई , सलमान , यासीन भाई , रफीक भाई उपस्थित थे उन्होंने ढोल वालों के लिए भी यही बात कही अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि राशन की व्यवस्था हो जाएगी आर्थिक मामले की बात अधिकारी तक मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी
तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ