Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा नगर मंडल ने मोदी सरकार के उपलब्धिपूर्ण 6 वर्ष पूर्ण होने पर किया घर घर संपर्क अभियान का शुभारंभ।

भाजपा नगर मंडल ने मोदी सरकार के उपलब्धिपूर्ण 6 वर्ष पूर्ण होने पर किया घर घर संपर्क अभियान का शुभारंभ।

तराना :- मोदी सरकार ने अपने बीते 6 वर्षों के कार्यकाल में ऐसे काम किए हैं, जिनके बारे में किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि ये एक दिन सच्चाई बन जाएंगे। मोदी सरकार द्वारा लिये गए निर्णय और किए गए काम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि पार्टी मोदी सरकार के इन गौरवपूर्ण कामों को लेकर जनता तक जाएगी और एक अभियान चलाकर जनता को इन कामों की जानकारी देगी पार्टी वर्चुअल रैली , वर्चुअल कांफ्रेंस और घर-घर संपर्क के द्वारा मोदी सरकार की इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरममुंडला की उपस्थिति में एवं मण्डल अध्यक्ष प्रवीण पालोतरा के नेतृत्व में नगर में मोदी सरकार की उप्लब्धि पत्रक का वितरण एवं घर घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र , केंद्र सरकार की उपलब्धियों का फोल्डर तथा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामों का पत्रक लेकर दो-दो कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। जिसमें कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखेंगे। साथ ही मोर्चो द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण प्रत्येक मण्डल में किया जा रहा है समस्त कार्यकर्ताओं को सम्पर्क के दौरान आरोग्य सेतु एप्प आमजन को अधिक से अधिक डाउनलोड करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही आमजन में स्वदेशी अपनाने लोकल विथ वोकल के लिए शपथ दिलवाने का कार्य भी किया जावेगा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कोरोना महामारी से लड़ते हुए 1 करोड़ 27 लाख मेट्रिक टन से अधिक गेहूँ खरीदकर पंजाब को पीछे छोड़कर पूरे देश में म.प्र. ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है साथ ही हमारे लिए एक ओर गर्व की बात है कि पूरे प्रदेश में उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा है घर घर संपर्क अभियान में कोरोना महामारी से बचने हेतु कर्यकर्ता जनता से मास्क पहनने हाथ धोने एवं दो गज की दूरी का पालन का अनुरोध भी करेंगेउक्त अभियान के शुभारंभ अवसर पर कई भाजपा नेता उपस्थित थे उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ