Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम जूना निनोरा जिला उज्जैन के आदरणीय सम्मानीय पालको व समस्त ग्रामवासी व मेरे प्यारे बच्चों वर्तमान समय में हम कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे हैं हमारा वर्तमान समय बहुत ही संकट भरा है इसका सामना करते हुए हमें अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना है

ग्राम जूना निनोरा जिला उज्जैन के आदरणीय सम्मानीय पालको व समस्त ग्रामवासी व मेरे प्यारे बच्चों वर्तमान समय में हम कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे हैं हमारा वर्तमान समय बहुत ही संकट भरा है इसका सामना करते हुए हमें अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देना है


घर पर रह कर पढ़ाई करें ऐसी व्यवस्था मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई है ऑनलाइन पढ़ाई, बच्चे मोबाइल के माध्यम से पढ़ाई करें इसके लिए कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को व पालकों को  DigiLEP ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है कक्षा 1 से 8 तक के ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें कक्षा वार बच्चों व शिक्षकों को उस में जोड़ा गया है आपको प्रतिदिन कक्षा वार विषय वाह शिक्षण सामग्री लिंक के माध्यम से भेजी जा रही हैं जो बहुत ही रोचक व मजेदार है बच्चों को इसमें खेल खेल में सीखना मिलता है हमने आपके साथ आपके परिवार के सदस्यों को भी ग्रुप में जोड़ा है अगर किसी पालक के पास एंड्रॉयड फोन न हो तो वह परिवार के किसी सदस्य के फोन पर भी बच्चों को यह शिक्षण सामग्री दिखा सके हमने कोशिश की है कि गांव जूना निनोरा में निवासरत सभी परिवार  को इस ग्रुप से जोड़ने का प्रयास लगभग किया है ताकि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके साथ ही आपको प्रतिदिन बच्चे को घर पर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित करना है  हमने आपके बच्चो को पिछले वर्ष जो बच्चे पास हुए उनकी किताबे कापिया आपके बच्चो को दी है  जिसके द्वारा वे पढ़ाई करें आप से निवेदन है  DigiLEP  ग्रुप जो आपके पास है उसमें बच्चों को शैक्षणिक सामग्री दिखाएं उसका लाभ लें व हमें फीडबैक दे आप हमें कभी भी किसी भी समय फोन करके जानकारी दे व ले सकते हैं ! 
                                                             
                                                               शिक्षक  जोगेंद्र सिंह चावड़ा, 

                                                               सीमा उपाध्याय।

 निवेदन कर्ता शिक्षक  जोगेंद्र सिंह चावड़ा, सीमा उपाध्याय। प्रा.वी.जूना निनोरा जिला उज्जैन


उज्जैन sk न्यूज से
दिलीप सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ