Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने किया कोरोना के खिलाफ महीनों से डटे कोरोना योद्धाओं का सम्मान

भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने किया कोरोना के खिलाफ महीनों से डटे कोरोना योद्धाओं का सम्मान

तराना :- पूरे देश सहित भारत मे भी कोरोना वायरस से जंग लड़ते लड़ते कोरोना योद्धाओं को कई दिन हो चुके है ओर अभी भी सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी अपनी सेवाएं निरन्तर प्रदान कर रहे है वहीं अभी वर्तमान में कई जगह शासन द्वारा आम इंसान को छूट भी दी जा रही है कोरोना योद्धाओं की इसी कार्यकुशलता को देखते हुए  मंगलवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष सौदान सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कायथा थाने पर एसडीओपी रविंद्र बोयट , कायथा थाना प्रभारी दौलतराम जोगावत , कस्बा पटवारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ का स्वागत पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया एवं सराहनीय सेवाएं देने पर समस्त अधिकारी एवं स्टाफ़ को धन्यवाद प्रेषित किया ओर कहा कि आप ओर हम सभी को मिलकर इस कोरोना नामक बीमारी को हराना है और वह तभी सम्भव है जब आप ओर हम सब मिलकर प्रशासन का आगे भी सहयोग करें और लॉक डाउन के नियमों का सही से पालन करते रहें वहीं एसडीओपी श्री बोयट ने कहा कि वर्तमान में शासन की ओर से जो आप लोगों को छूट दी गई है उसका सदुपयोग करना है बेवजह घरों से बाहर ना निकलें कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के दौरान तराना कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सौदान सिंह सिसोदिया , रणछोड़ सेठ , लक्ष्मीनारायण मालवीय , राजेन्द्र सिंह सारोला , पुष्पेंद्र सिंह , कुलदीप सिंह , सुमेर सिंह सिसोदिया , बंशीलाल चौधरी , लोकेंद्र सिंह सिसोदिया , हरि राठौर , अर्जुन सिंह काठबडोदा , अशोक मेहता आदि भाजपा नेतागण उपस्थित थे

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ