Ticker

6/recent/ticker-posts

पान विक्रेता संघ ने दुकान खोलने हेतु एसडीएम श्री दुबे को सोंपा ज्ञापन

पान विक्रेता संघ ने दुकान खोलने हेतु एसडीएम श्री दुबे को सोंपा ज्ञापन

तराना :- कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च से 2 जून तक तराना नगर की पान की दुकान होटल भोजनालय बंद है इसके चलते तराना नगर के पान विक्रेता संघ ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर इस संकट की घड़ी की पीड़ा बताते हुए कहा हमारा घर का पूरा गुजर बसर इससे ही चलता है लंबे समय से कारोबार बंद होने के कारण कर्जा हो गया है ओर आर्थिक परेशानी भी आ गई है इस हेतु हमें भी पान की दुकान खोलने की अनुमति दी जाए अनुविभागीय अधिकारी ने उपस्थितजन को बताया कि इस संदर्भ में शीघ्र ही गाइडलाइन बनाकर आपके कारोबार को भी प्रारंभ करवाने का प्रयास किया जावेगा प्रतिनिधिमंडल में राम सिंदरसिया , गुड्डू जागीरदार , पंडित मनीष शुक्ला , गुलाब यादव , पीयूष बोडाना , देवेंद्र बोडाना एवं भूरा पान वाले द्वारा एसडीएम गोविंद दुबे को ज्ञापन सोंपा गया

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ