Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस मित्रों ने व्यापारी एवं आमजन को दिया संदेश मास्क लगाएं हाथ धोएं नियम का पालन करें

पुलिस मित्रों ने व्यापारी एवं आमजन को दिया संदेश मास्क लगाएं हाथ धोएं नियम का पालन करें

तराना :- उज्जैन जिले के पुलिस कप्तान ने पुलिस मित्र योजना पूरे जिले में प्रारंभ की है पुलिस मित्र पूरे जिले में जनहित के लिए कार्य करेंगे इसी के संदर्भ में तराना अनुविभागीय अधिकारी रविंद्र बोयट ,  थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने पुलिस मित्र योजना के अंतर्गत काम करने वाले समयदानी लोगों से आह्वान किया है इस योजना में जुड़े एवं जनहित के कार्य करें पुलिस मित्र योजना के अंतर्गत तराना नगर के बस स्टैंड क्षेत्र , खंडेराव बाजार , जवाहर चौक , तेजाजी चौक में तहसीलदार सोनम भगत ने आमजन को सूचित करते हुए कहा कि बीमारी समाप्त नहीं हुई है हमें अपने और अपनों का ध्यान रखना है सभी नियम का पालन करना जरूरी है व्यापारी भी ध्यान दें आमजन भी ध्यान दें , थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा की हमारी और आपकी मेहनत से तराना क्षेत्र पूरा बचा रहा और हमें सावधानी के साथ व्यापार व्यवसाय करना है बाहर से आने-जाने वालों का विशेष ध्यान रखना है , पुलिस मित्र योजना के सदस्य नरेंद्र बिड़ला ने कहा की हम सब लोग मिलकर ही कोरोना को हरा सकते हैं शर्त यह है कि हमने जो दो महीने से जो पालन किया है उस पालन का नियम अभी भी हमें अपनाना पड़ेगा हाथ धोने दूरियां बनाकर रखें पुलिस मित्र सदस्य अशोक वक्त ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन के अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे , तहसीलदार सोनम भगत , एसडीओपी रविंद्र बोयट , थाना प्रभारी अशोक शर्मा , बीएमओ डॉ राकेश सिंह जाटव , नगर परिषद सीएमओ बनेसिंह सोलंकी ,  पुलिस जवान , सफाई कर्मी , स्वास्थ्य कर्मी एवं पूरी जनता ने एक दूसरे का सहयोग कर इस लॉकडाउन को सफल बनाया जिसके कारण हम सब स्वास्थ्य हैं व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यापारी प्रहलाद जाजू ने कहा कि सब नगर के व्यापारी पुलिस एवं प्रशासन का धन्यवाद प्रेषित करते हैं जिनके कारण तराना बचा हुआ हम सब नियम का पालन करेंगे एवं करवाएंगे पुलिस कप्तान को पुलिस मित्र योजना के लिए बधाई प्रेषित की

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ