Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद जाफर अली और शोएब खान ने शुरू की सराहनीय पहल ( गरीब व जरूरतमंद लोगों को दी 2 लाख रुपये से अधिक राशि की दवाइयां )

लॉकडाउन में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद जाफर अली और शोएब खान ने शुरू की सराहनीय पहल

( गरीब व जरूरतमंद लोगों को दी 2 लाख रुपये से अधिक राशि की दवाइयां )


इंदौर/तराना :-  जहाँ एक तरफ कोरोना वैश्विक महामारी ने कई बड़े बड़े देशों की अर्थव्यवस्था को घुटनों पर ला दिया लेकिन दूसरी तरफ कई ऐसे समाजसेवी लोग भी सामने आए हैं जिन्होंने इस मुसीबत के दौर में गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की कमर कस ली लेकिन कोरोना इनके जज्बे को ना तोड़ सका और यह जरूरतमंद लोगों को राहत पहुचाने में कामयाब रहे समाज के लिए मिसाल बनकर सामने आए इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार सय्यद जाफर अली और शोएब खान ने मिलकर इंदौर शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को 2 लाख रुपये से अधिक राशि की दवाइयां खरिद कर दी एकाएक लगे व लंबे समय तक चले लॉकडाउन की वजह से रोज कमा कर अपना जीवन यापन करने वाले जैसे रिक्शा चालको , मजदूरो , शॉप पर काम करने वालो पर इसका प्रभाव बहुत अधिक पड़ा ऐसे में केवल राशन के अलावा कई ऐसी चीज़ें भी थी जिनको खरीद पाना मुश्किल हो गया था उनमें से एक थी दवाइयां जहाँ कोरोना वाइरस चैन बना कर लोगों को बीमार और संक्रमित कर रहा था वहाँ यह दोनों पत्रकार मददगार लोगों की चैन बना कर उनको जोड़ रहे थे और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचा रहे थे इनके द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य से प्रेरित होकर कई मददगार लोग इनसे जुड़े और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में अपना योगदान दिया जिससे जरूरतमंद लोगों तक बीमारी के दौरान दवाई खरीदने के पैसे ना होने पर दवाई का पूरा भुगतान इनके द्वारा किया गया इस प्रकार केवल 2 लाख रुपये से अधिक राशि की दवाइयों का भुगतान इनके द्वारा किया गया व अस्पताल में उपचार के लिए भी राशि प्रदान की गई इसके अलावा करीब 500 परिवारों को राशन वितरण और अस्पताल में मरीज के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था से लेकर शहर में मरीजों को अस्पताल पहुचाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई ताकि उनकों समय पर उपचार मिल सके

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ