चरक, माधवनगर हॉस्पिटल व आर डी गार्डी से आज कुल 39 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो कर घर गए
उज्जैन 01 मई । कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर एवं पूर्ण स्वस्थ होकर आज विभिन्न शासकीय व अधिग्रहित अस्पताल से कुल 39 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए हैं । इनमें से चरक से 22 , माधवनगर से 06 तथा आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज से 11 मरीज इस तरह कुल 39 मरीज स्वस्थ्य हो कर घर गए है । अपर कलेक्टर श्री एस एस रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ्य हुए सभी मरीजो को कहा गया है कि वह घर पर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें , खानपान पर ध्यान दे । उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहने , बार बार साबुन से हाथ धोते रहे , घर पर ही रहे । लक्षण होने पर तुरंत प्रशिक्षित चिकित्सक से उपचार करवाएं लापरवाही न करे एवं आवश्यक होने पर जांच करवाएं ।


0 टिप्पणियाँ