Ticker

6/recent/ticker-posts

अमर मेडिकोज तराना के सौजन्य से पुलिस थाना तराना में हैंड फ्री सेनीटाइजर मशीन भेंट की गई

अमर मेडिकोज तराना के सौजन्य से पुलिस थाना तराना में हैंड फ्री सेनीटाइजर मशीन भेंट की गई

तराना :- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र बोयट एवं थाना प्रभारी अशोक शर्मा के मुख्यातिथ्य में अमर मेडिकल तराना के संचालक नीरज खंडूजा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हुए पुलिस थाना तराना में हैंडफ्री सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर तराना एसडीओपी रविंद्र बोयट ने निरंतर जनसेवा कर रहे अमर मेडिकल को साधुवाद देते हुए कहा कि मेडिकल द्वारा सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे शासकीय अस्पताल , न्यायालय परिसर , कृषिमंडी जैसी जगहों पर मशीन भेंट की जिससे आने जाने वाले आमजन इसका इस्तेमाल कर सकेंगे जब पूरी तरह से लॉक डाउन था तब भी इन्होंने दूर दूर तक जरूरतमंद लोगों को दवा पहुंचाई है मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों के साथ-साथ  राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लोगो को भी दवा उपलब्ध कराई है मैं अमर मेडिकल परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद के साथ इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हू थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि कोविड 19 के चलते सार्वजनिक स्थानों को विशेष ध्यान में रखते हुए उन्होंने जो नगर के लिए सराहनीय कार्य किए हैं उनके इन प्रयासों से कई लोगो को प्रेरणा मिलेगी उन्हें बहुत विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं और आगे भी उनका नगर के लिए ऐसा सहयोग बना रहे इसी तरह आमजन कि मदद करते रहे उपस्थित सभी थाना स्टाफ द्वारा मेडिकल संचालक नीरज खंडूजा के निरंतर कुशल कार्य की प्रशंसा की एवं बधाई दी

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ