Ticker

6/recent/ticker-posts

विकासखंड तराना में जून का महीना मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है

विकासखंड तराना में जून का महीना मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है

तराना :- जिला मलेरिया अधिकारी अविनाश शर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश सिंह जाटव  के मार्गदर्शन मल्लिका निरोधक माह की शुरुआत आज ग्राम पंचायत बरखेड़ा से की गई है इस अवसर पर गांव के जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया कार्यशाला में ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश जाट एवं आशा कार्यकर्ता भावना शर्मा ,  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेणुका चौहान , सेठ मगनीराम आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे मलेरिया डेंगू से बचने के लिए मलेरिया निरीक्षक देवीसिंह पवार द्वारा आगामी बारिश को देखते हुए मलेरिया डेंगू से बचने की जानकारी दी गई साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि अपने अपने घरों के आसपास जमा पानी की निकासी करें साथ ही जमा पानी में जला हुआ काला आयल केरोसिन डालें ,  फ्रिज कूलर पुराने टायर जो घरों की छतों पर पड़े रहते हैं हफ्ते में एक बार उसे साफ करें , रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें , शाम के समय दरवाजे खिड़की बंद रखें , पूरे बाह के कपड़े पहने , बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं विकासखंड में कुल 5000 आरडिटी किट से एएनएम एमपीडब्ल्यू एवं आशा कार्यकर्ता से गर गर लारवा सर्वे के साथ बुखार रोगियों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि मौके पर ही जांच का पता कर मलेरिया का मौलिक उपचार किया जा सके उपरोक्त जानकारी मलेरिया निरीक्षक देवीसिंह पवार विकासखंड तराना द्वारा दी गई

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ