Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने मोमबत्ती जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

भाजपा ने मोमबत्ती जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

तराना :- विगत दिवस भारत चीन सीमा गलवान घाटी पर चीन द्वारा विश्वासघात कर कायराना हमलाकर भारत के वीर जवानों की हत्या कि गई जिससे पूरे देश मे आक्रोश है इस आक्रोश को जाहिर करते हुवे भाजपा नगर मंडल तराना द्वारा चीनी सामान का बहिष्कार का संकल्प लेकर स्थानिय शहीद स्तम्भ पर मोमबत्ती जलाकर एवं मोन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा ने कहा कि भारत चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा ये 1962 वाला नही 2020 का भारत है देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चीन को जल्द अपनी गलती का अहसास कराने में सक्षम है इस अवसर पर पार्षद रितेश मूंदडा , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष जोशी , नरेंद्र सोलंकी , दिनेश गुजरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये श्रद्धाजंलि के अवसर पर अजय वर्मा , मिश्रीलाल कुमावत , ओपी सोलंकी , मनीष चौहान , अमित शर्मा , नीरज राठौर , मनोज भाटी , मुकेश लाठी , अर्पित पलोड़ , जय कसेरा , शुभम व्यास , युवा नेता करण पाटीदार , शुभम मुखिया , विशाल राठौर , राजू बैरागी , रजत धनगर , चंचल बिड़ला , आशीष देवड़ा , मनोज परमार , अमित ठाकुर , माधवसिंह दरबार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ