मास्क नही पहनने वाले 149 लोगो पर 44300 रु का जुर्माना लगाया, 06 दुकानों पर कर्फ्यू उल्लंघन करने पर सील की गई, 208 लोगो को अस्थाई जेल भेजा, 33 लोगो पर धारा 188 के तहत एफ आई आर दर्ज
उज्जैन 9 मई । आज 9 मई को मास्क नहीं पहनने वाले 149 उल्लंघन कर्ताओ पर 44 हजार 300 रु जुर्माना किया गया तथा 33 व्यक्तियों पर धारा 188 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई । 208 व्यक्तियों को मास्क नही पहनने , जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर अस्थाई जेल भेजा गया । साथ ही कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 06 दुकानों को सील किया गया । अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा उक्त जानकारी दी गई ।

0 टिप्पणियाँ