Ticker

6/recent/ticker-posts

अमरूद फलबहार की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

 अमरूद फलबहार की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित



उज्जैन 06 सितम्बर। उप संचालक उद्यानिकी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 2021-22 के लिये शासकीय उद्यान कोठी नर्सरी पर उपलब्ध अमरूद फलबहार 800 नग की नीलामी हेतु सीलबन्द निविदाएं आगामी 14 सितम्बर को दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय उप संचालक उद्यानिकी में आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे व्यापारियों के समक्ष खोली जायेंगी। इस हेतु धरोहर राशि 500 रुपये डीडी/बैंकर्स चेक के रूप में निविदा के साथ प्रस्तुत करना होगी, तभी निविदा मान्य की जायेगी। नीलामी की शर्तें एवं अन्य जानकारी तथा पौधो का अवलोकन रोपणी पर आकर कार्यालयीन दिवस में अवकाश का दिन छोड़कर किया जा सकता है।


क्रमांक 2697        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ