Ticker

6/recent/ticker-posts

वाहन दुर्घटना में 2 की मृत्यु एवं एक घायल व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


उज्जैन 15 जुलाई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बड़नगर तहसील के ग्राम मुंडला निवासी महिपाल सिंह की ग्राम भोमलवासा से मुंडला जाते समय एवं नागदा तहसील के ग्राम खोकरी निवासी श्री आत्माराम के पुत्र शिवम की नागदा-खाचरौद रोड पर अज्ञात वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके वैध वारिसों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी तरह उज्जैन संभाग के रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम टिकरिया निवासी गोवर्धन पिता भगवान के घिनौदा-खाचरौद रोड पर मिलने वाले कंचनखेड़ी फंटे पर अज्ञात वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने से 7500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में स्वीकृति आदेश जारी कर दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ