Ticker

6/recent/ticker-posts

खुशियों की दास्तां" 74 साल की उम्र में किसानों के लिये ऐसी योजना कभी नहीं देखी -कृषक दरियाव सिंह

 "खुशियों की दास्तां" 74 साल की उम्र में किसानों के लिये ऐसी योजना कभी नहीं देखी -कृषक दरियाव सिंह


उज्जैन 10 दिसम्बर। झारड़ा तहसील के ग्राम उंडीखेड़ा में रहने वाले कृषक दरियाव सिंह के पास छह बीघा कृषि भूमि है। कई पीढ़ियों से उनके परिवार का मुख्य पेशा खेती ही रहा है। दरियाव सिंह खुद जीवन के 74 बसन्त देख चुके हैं। इस दौरान उन्होंने खेती में कई बदलाव देखे हैं। दरियाव सिंह ने खेतों की जुताई बैलों से लेकर ट्रेक्टर तक देखी है।


उन्होंने जब से होंश संभाला तभी से अपने परिवार की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अन्नदाता बन गये। हाल ही में दरियाव सिंह को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में दो हजार रुपये की हितलाभ राशि प्रदाय की गई। इसी प्रकार उन्हें इस वर्ष में दो हजार रुपये की राशि दूसरी किश्त के बतौर प्रदाय की जायेगी। उन्हें प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ तो मिल ही रहा था। अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की बदौलत उन्हें चार हजार रुपये की हितलाभ राशि प्रतिवर्ष प्रदाय की जायेगी।


दरियाव सिंह इस योजना से काफी प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि उनकी 74 साल की उम्र हो चुकी है और इतने वर्षों में किसानों के लिये ऐसी योजना उन्होंने कभी नहीं देखी। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के लिये बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर अक्सर बीमारियां घेर लेती हैं। दरियाव सिंह का स्वास्थ्य भी अक्सर खराब होता रहता है। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने उपचार में कर सकेंगे। दरियाव सिंह इसके लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।


उज्जैन sk न्यूज नेटवर्क


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ