15 हजार रुपये की आर्थिक् सहायता राशि स्वीकृत
उज्जैन 14 फरवरी। महिदपुर तहसील के ग्राम झागरा निवासी संतोष पिता चुन्नीलाल की गत वर्ष 31 अगस्त को वाहन दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मृतक के वैध वारिस माता श्रीमती राधाबाई पति चुन्नीलाल को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में स्वीकृति आदेश जारी कर दिये हैं।
क्रमांक 0498 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ