राज्यपाल ने दो पुस्तकों का किया विमोचन
उज्जैन 20 फरवरी। मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने उज्जैन में आयोजित विक्रम विश्वविद्यालय के 24वे दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय की दो पुस्तकों 'द विक्रम जर्नल ऑफ साइंस एण्ड लाईफ साइंस' एवं 'इयरली न्यूज लेटर स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिक्स' के नवीन अंक का विमोचन किया। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने सभी उपाधिधारकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में यह क्षमता है कि वह विश्वगुरू की पदवी धारण करे। भारत विश्वशक्ति बनने की राह में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती पटेल को गुरू सान्दीपनि, भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा का चित्र भेंट किया गया।
क्रमांक 0567 रश्मि देशमुख/जोशी


0 टिप्पणियाँ