Ticker

6/recent/ticker-posts

पहले दिन 192 केन्द्रों पर 413 किसानों से 22500 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया

 पहले दिन 192 केन्द्रों पर 413 किसानों से 22500 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया



उज्जैन 27 मार्च। रबी विपणन वर्ष 2021-22 कि गेहूं, चना, मसूर, सरसों की आज दिनांक 27 मार्च को खरीदी प्रारंभ हुई, खरीदी के प्रथम दिन कुल स्थापित 240 गेहूं खरीदी केन्द्रों में से 192 केन्द्रों पर कुल 413 किसानों से खरीदी हुई है। किसानों से 22 हजार 500 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छाया पानी इत्यादि की आवश्यक इंतजाम किये गये है एवं केन्द्रों का सघन निरीक्षण करने जिला स्तर से विभिन्न दलों द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया ।


अपर कलेक्टर एवं नोडल उपार्जन श्री अविप्रसाद के नैतृत्व में जिला स्तरीय दल जिला आपूर्ति नियत्रंक उज्जैन एवं जिला सहकारी बैक के सहायक महाप्रबंधक द्वारा खरीदी केन्द्र उन्हेल स्टेडियम में खरीदी का निरीक्षण किया गया, मौके पर मॉइश्चर मीटर नही पाया गया एवं शाखा प्रबंधक सीसीबी अनुपस्थित होने पर शाखा प्रबंधक श्री महेन्द्र जाटवा एवं संस्था प्रबंधक उन्हेल एवं खरीदी केन्द्र के उन्हेल के प्रशासक श्री संतोष साकलिया सहकारिता निरीक्षक को केन्द्र पर उचित व्यवस्था नही करने कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। दल द्वारा खरीदी केन्द्र बोरखेडा पित्रामल सायलो बैग का निरीक्षण किया गया एवं केन्द्र पर किसानों से चर्चा की गई किसानों द्वारा सायलो में खरीदी की उचित व्यवस्था की जानकारी दी गई एवं बेरछा के 21 किसानों द्वारा भी अपनी उपज लाया जाना पाया गया। केन्द्र पर किसानों एवं आपरेटरों के बैठने के लिए पर्याप्त छाया टेण्ट एवं कुलर लगाने अपर कलेक्टर द्वारा प्रबंधक सायलो बैग को सख्त निर्दश दिये गये।


पटवारी निलम्बित


अपर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान झिरमिरा खाचरौद में सायलो प्रबंधन द्वारा ट्रालियो के गुणवत्ता परीक्षण, तौल करने, अनलोडिंग करने व्यवस्था में भारी कमी पाई गई, जिस पर संबंधित प्रबंधक सायलो बैग पर अप्रसन्नता जाहिर कर प्रबंधक श्री मनीष को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर भविष्य में ऐसी अव्यवस्था ना रहे सख्त चेतावनी दी गई। केन्द्र पर नियुक्त नोडल श्री योगेष पिपलाद पटवारी हल्का नम्बर 29 ग्राम झिरमिरा अपर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत अनुपस्थित पाये जाने पर उनको तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।


क्रमांक 1061​​​​​​​      एचएस शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ